केशव मौर्य का सपा पर हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे प्रदेश की जनता के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आने का मतलब कानून-व्यवस्था और खासकर महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना है।

“जनता बार-बार सपा को नकार चुकी”

केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में सपा को नकार दिया है। हालांकि 2024 में सपा ने किसी तरह लोगों को गुमराह कर अपनी सीटें बढ़ा लीं।

2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा

उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की कोई संभावना नहीं है और वह पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। मौर्य ने सपा पर आरोप लगाया कि पार्टी में गुंडों और माफियाओं का वर्चस्व है।

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि सत्ता से बाहर रहने के कारण वह परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक उनके लिए सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है।

Related Posts

गेहूं MSP ₹2585 तय, सोलर प्लांट और नवयुग पालिका योजना को मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 39 प्रस्ताव पेश हुए, जिनमें…

Continue reading
अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *