टांडा में होली मिलन समारोह, जायसवाल समाज ने दिखाया संगठन का दम

टांडा, अंबेडकरनगर। जायसवाल समाज टांडा के संयोजन में शुक्रवार को छज्जापुर स्थित एक मैरिज लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जायसवाल युवा मंच के अध्यक्ष अजितेश जायसवाल शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल को सभासद मनोनीत होने पर सम्मानित किया गया। संरक्षक मंडल के आनंद आर्या, राजेंद्र और अन्य वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मान दिया गया।

मुख्य अतिथि अजितेश जायसवाल ने कहा कि समाज को मजबूत बनाए रखने के लिए एकजुटता जरूरी है। त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं, इन्हें मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

लखनऊ से आए सभासद दीपू जायसवाल ने भी संगठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अतरौलिया के चेयरमैन सुभाष जायसवाल और अन्य अतिथियों ने भी एकजुट रहने की अपील की।

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आदित्य, आरोही, सानवी, अथर्व और श्रेष्ठ समेत कई बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अंकित और शिवांश ने किया। आयोजन को सफल बनाने में दीपू, अभिजीत, योगेश, कृष्ण मोहन, सतीश, पवित्र नारायण, अविनाश, जितेंद्र और मीडिया प्रभारी संदीप सहित कई लोगों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button