भावनगर कोर्ट में जज-वकील के बीच तीखी बहस, जुलूस के दौरान हुआ विवाद

भावनगर (गुजरात):
भावनगर जिला कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव के बाद जश्न के दौरान वकील और जज के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, वकील अनिरुद्धसिंह झाला बार एसोसिएशन चुनाव में लगातार तीसरी बार सदस्य चुने गए थे। जीत के बाद वे समर्थकों के साथ कोर्ट परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल रहे थे और जश्न मना रहे थे।

इसी दौरान H S Muliya की अदालत में सुनवाई चल रही थी। शोर-शराबा बढ़ने पर जज कोर्ट रूम से बाहर आए और जश्न पर आपत्ति जताई।

इस पर वकील भड़क गए और जज से तीखी बहस करने लगे। विवाद के दौरान वकील ने जज से कहा, “आप कौन हैं? क्या आप मुझे जानते हैं? आप जाकर अपनी कुर्सी संभालिए।”

स्थिति बिगड़ती देख अन्य वकीलों ने बीच-बचाव किया और जज को शांत कराकर वापस कोर्ट रूम में ले गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button