लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

अम्बेडकरनगर के खानपट्टी अमड़ी निवासी प्रदीप मिश्रा (58) का इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह 6 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक फैल गया। प्रदीप मिश्रा को क्षेत्र में उनके मिलनसार स्वभाव और मधुर वाणी के लिए जाना जाता था। उनके संपर्क में आए लोग उनके व्यक्तित्व और व्यवहार से प्रभावित रहते थे। परिवार में उनकी धर्मपत्नी प्राइमरी पाठशाला में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में तीन पुत्र हैं।
निधन की खबर पाते ही पंडित वंशराज प्रशिक्षण महाविद्यालय, भगवानपुर मंझरिया के संस्थापक प्रबंधक ठाकुर प्रसाद पांडे, बाबा गोविंद साहब के वंशज पंडित ज्ञानधर द्विवेदी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी, व्यापार मंडल और स्थानीय राजनीतिक व सामाजिक नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।मंगलवार दोपहर 3 बजे चहोडा घाट पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। नम आंखों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र विशाल मिश्रा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button