
- संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर निकले
- बाड़मेर से जोधपुर तक 200 किमी का सफर
- घोड़ी पर सवार होकर मंदिर में की पूजा
जोधपुर/बाड़मेर। K K Bishnoi और Anshika Verma की आज शादी है, जिसे लेकर दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल है। संभल के एसपी केके बिश्नोई दूल्हा बनकर अपनी बारात के साथ राजस्थान के Barmer से Jodhpur के लिए रवाना हो गए हैं। करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय कर बारात 3-4 घंटे में शादी स्थल पहुंचेगी, जहां वैवाहिक रस्में पूरी की जाएंगी।
इससे पहले शनिवार दोपहर करीब 12 बजे केके बिश्नोई शाही अंदाज में तैयार होकर अपने घर से निकले। उन्होंने पारंपरिक शेरवानी पहन रखी थी और हाथ में तलवार के साथ काला चश्मा लगाकर खास अंदाज में नजर आए। घर से निकलने से पहले उनकी बहन ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बिश्नोई घोड़ी पर सवार होकर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर विवाह यात्रा की शुरुआत की।
बारात के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक संगीत ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। घर की महिलाओं और परिजनों ने रास्ते भर डांस कर खुशी का इजहार किया। बिश्नोई भी अपने खास ‘स्वैग’ में नजर आए, जिससे समारोह और भी आकर्षक बन गया।
शादी को खास बनाने के लिए ‘कृष्णांशिका (The KrishnAnshika)’ थीम रखी गई है, जो दूल्हा-दुल्हन के नामों का मेल है। इससे पहले शनिवार देर रात बाड़मेर में केके बिश्नोई की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई, जबकि अंशिका वर्मा की मेहंदी जोधपुर में हुई। इस दौरान बिश्नोई अपने दोस्तों के साथ राजस्थानी गानों पर जमकर थिरकते नजर आए और उनके हाथों में लगी मेहंदी ने शादी के उत्साह को और बढ़ा दिया।








