अकबरपुर में साइबर अपराध से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम

अंबेडकरनगर। साइबर क्राइम पुलिस थाना की ओर से शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय अकबरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों और उनसे बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में बताया गया कि टेलीग्राम, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर टास्क पूरा कर पैसे कमाने के झांसे में न आएं। ऐसे मामलों में लोगों से रुपये जमा कराए जाते हैं और बाद में संपर्क बंद कर दिया जाता है। क्रिप्टो करेंसी या बिटकॉइन में कम समय में अधिक मुनाफे का लालच भी ठगी का माध्यम बन रहा है।

पुलिस टीम ने कहा कि पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ओटीपी, बैंक डिटेल या कार्ड जानकारी साझा न करें। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डर दिखाने वाले कॉल से सतर्क रहें। फर्जी बैंक मैसेज या लिंक के जरिए पैसे जमा कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

छात्रों को लोन ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की सलाह दी गई। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने या रिवार्ड प्वाइंट के नाम पर किसी को जानकारी न देने को कहा गया। अंजान नंबर से आने वाली वीडियो या ऑडियो कॉल से भी सावधानी बरतने को कहा गया।

पुलिस ने बताया कि किसी भी संदिग्ध .apk फाइल पर क्लिक न करें। खाते से धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button