बीएसएफ जवान की हत्या में पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

मेरठ: इंचौली थाना क्षेत्र में बीएसएफ जवान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि जवान की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी।

पुलिस के मुताबिक, पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर 6 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची। यह रकम उसने अपने जेवर बेचकर जुटाई थी। इसी पैसे से हथियार भी खरीदा गया।

बताया जा रहा है कि गुलशन, मृतक जवान का मौसेरा भाई है और उसका कोमल के साथ अवैध संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जवान इसका विरोध कर रहा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की साजिश बनाई गई।

27 मार्च की देर रात साजिश के तहत शूटरों ने घर में घुसकर जवान को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी कोमल, प्रेमी गुलशन समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने पूरी घटना का पर्दाफाश किया। इस दौरान आरोपी पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button