मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग से 53 कारतूस बरामद, गिरफ्तार

लखनऊ (महानगर): बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला के बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर ही महिला को गिरफ्तार कर लिया।

एक्स-रे स्कैनिंग में हुआ खुलासा
रविवार देर रात करीब 11:59 बजे एक्स-रे मशीन (XBIS) से स्कैनिंग के दौरान काले बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। शक होने पर महिला सुरक्षा कर्मियों ने बैग की तलाशी ली।

दो अलग बैग में मिले कारतूस
तलाशी के दौरान बैग से 35 जिंदा कारतूस (.303 बोर) क्लिप चार्जर के साथ बरामद हुए। वहीं दूसरे पर्स में 18 जिंदा कारतूस (9MM), 9 खोखा (9MM) और 1 खोखा (.303 बोर) मिला।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी महिला
पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान प्रतीभा पाल (43) निवासी तिवारीपुर, कानपुर नगर के रूप में बताई। वह कारतूस रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि इतने कारतूस कहां से आए और इसके पीछे उसका मकसद क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button