आगरा में शादी के तीन महीने बाद महिला की मौत

परिवार ने पति पर हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया

आगरा: आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में शादी के तीन महीने बाद मानसी राठौर नामक महिला की मौत के मामले ने सनसनी मचा दी है। परिजनों ने इस मामले में पति प्रिंस उर्फ भोला और उसके परिवार पर हत्या और दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, मानसी की शादी 11 दिसंबर 2025 को बल्केश्वर के अनुराग नगर निवासी प्रिंस के साथ हुई थी। शादी में करीब 25 लाख रुपये का खर्च किया गया और दहेज में आभूषण, कपड़े, बर्तन और नगदी दी गई।

परिजन आरोप लगा रहे हैं कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। 15 जनवरी 2026 से पति, सास और ससुर ने कार और ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर मानसी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

परिवार ने बताया कि 1 अप्रैल को मानसी की हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें पति मानसी का गला दबाते नजर आ रहा है। परिजन थाना एत्माद्दौला में तहरीर दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की।

घटना के विरोध में परिजन थाने के गेट पर तख्तियों के साथ बैठकर न्याय की मांग कर रहे हैं। तख्तियों पर लिखा है, “WE WANT JUSTICE, मानसी को न्याय दो”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button