
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज के शोधार्थी प्रशांत सिंह का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 में कोषाधिकारी पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में स्वागत समारोह और छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय और शोध निर्देशक डॉ. विवेक कुमार तिवारी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर की।प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि दृढ़ संकल्प से सीमित संसाधनों में भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
शोध निर्देशक ने कहा कि प्रशांत शुरू से ही परिश्रमी और जिज्ञासु रहे हैं। उनका चयन पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है। समारोह में कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।









