निजी स्कूल के टॉपर दावे पर विवाद, रिजल्ट और सूची में अंतर से उठे सवाल

ए के पब्लिक स्कूल पर हेरफेर के आरोप, प्रशासन से जांच की मांग तेज

  • टॉपर घोषित छात्र टॉप-5 में भी नहीं
  • स्कूल पर छवि सुधारने के लिए गलत दावा करने का आरोप
  • मामले की जांच और कार्रवाई की मांग तेज

अंबेडकर नगर में सीबीएसई बोर्ड से जुड़े एक निजी विद्यालय के परीक्षा परिणाम को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। तमसा मार्ग स्थित ए के पब्लिक स्कूल पर आरोप है कि उसने एक छात्र को जिला टॉपर घोषित किया, जबकि वास्तविक परिणाम में उसका नाम टॉप फाइव सूची में भी शामिल नहीं है। इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार स्कूल द्वारा जारी की गई टॉपर सूची और आधिकारिक परीक्षा परिणाम में अंतर पाया गया है। जिस छात्र को विद्यालय ने टॉपर बताया, वह जिले की आधिकारिक मेरिट सूची में शीर्ष पांच स्थानों पर नहीं है। इसी कारण रिजल्ट प्रस्तुति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि परिणाम प्रस्तुत करने में गड़बड़ी की गई है। लोगों का कहना है कि स्कूल द्वारा अपनी छवि बेहतर दिखाने के लिए गलत तरीके से टॉपर घोषित किया गया।

पहले भी उठ चुके सवालों की चर्चा
स्थानीय चर्चाओं में यह भी सामने आ रहा है कि इस तरह की स्थिति पहली बार नहीं है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद मामला शिक्षा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर भी पहले सवाल उठते रहे हैं। हालांकि इन बिंदुओं पर कोई आधिकारिक कार्रवाई या पुष्टि सामने नहीं आई है।

जांच और कार्रवाई की तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button