कैसे ट्रेन में बनते थे यात्री और करते थे चोरी?

क्या है गैंग का पूरा नेटवर्क, कैसे हुआ खुलासा

  • 5u5uआगरा में ट्रेन चोर गैंग गिरफ्तार
  • 4 पुरुष और 1 महिला आरोपी गिरफ्तार
  • यात्री बनकर करते थे चोरी

आगरा। आगरा में रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक सक्रिय गैंग का पर्दाफाश किया है। जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।

आगरा कैंट जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तोमर के मुताबिक, चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को पांच संदिग्ध लोग मिले। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे ट्रेन में आम यात्री बनकर सफर करते थे और रात के समय मौका मिलते ही यात्रियों के बैग और कीमती सामान चोरी कर लेते थे।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों पर नजर रखते थे। जैसे ही मौका मिलता, वे उनका सामान चोरी कर लेते और अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे।

चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने का पेंडेंट, दो जोड़ी झुमके, तीन अंगूठियां, चांदी की पायल, 5 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप बरामद किए हैं।

पहले से दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस ने बताया कि इस गैंग के खिलाफ आगरा कैंट जीआरपी थाने में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों में बाघलाल (निवासी औरेया), अजूबा, प्रताप, प्रीतिपाल और महिला सलमा (निवासी ताजगंज) शामिल हैं।

जांच जारी
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गैंग ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इसमें अन्य कौन-कौन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button