
- एक युवक की मौत, 8 लोग गंभीर घायल
- तेज रफ्तार और कम दृश्यता बनी वजह
- पुलिस ने शुरू की जांच
अंबेडकरनगर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही अर्टिगा कार और सामने से आ रही तेज रफ्तार XUV के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
अकबरपुर-बसखारी रोड पर टकराईं दोनों गाड़ियां
घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारियावन बाजार के पास की है। जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के करमपुर बरसवा गांव निवासी विभु पांडेय अपने साथियों के साथ अर्टिगा कार से शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
देर रात करीब 12:30 बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बारियावन बाजार के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार XUV से सीधी टक्कर हो गई।
तेज रोशनी और बचाव की कोशिश बनी वजह
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे के पीछे दो वजहें सामने आ रही हैं। बताया गया कि सामने एक बाइक सवार आ गया था, जिसे बचाने की कोशिश में अर्टिगा चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान सामने से आ रही XUV की तेज हेडलाइट के कारण दृश्यता कम हो गई और दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अर्टिगा पलट गई, जबकि XUV भी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।









