होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: ईरान की जहाजों पर फायरिंग

  • तरराष्ट्रीय जलसीमा में तीन व्यापारिक जहाजों पर हमला
  • ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की कार्रवाई से हड़कंप
  • अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वार्ता प्रयासों को झटका
  • कच्चे तेल की कीमत 98 डॉलर प्रति बैरल के पार

तेहरान। दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को ईरान की अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा से गुजर रहे तीन व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी कर दी, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी बलों ने पहले एक कंटेनर जहाज पर फायरिंग की और फिर दूसरे जहाज को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया का दावा है कि इन जहाजों ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई। जिन जहाजों को पकड़ा गया, उनकी पहचान ‘एमएससी फ्रांसिस्का’ और ‘एपामिनोड्स’ के रूप में हुई है, जबकि तीसरे जहाज ‘यूफोरिया’ पर भी हमला किया गया, जो फिलहाल ईरानी तट के पास फंसा बताया जा रहा है।

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका और इज़राइल के साथ ईरान के संबंधों को लेकर कूटनीतिक प्रयास जारी थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में संघर्षविराम को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन साथ ही ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी जारी रखने की बात भी कही थी, जिससे ईरान नाराज है।

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि जब तक अमेरिका घेराबंदी नहीं हटाता, तब तक शांति वार्ता संभव नहीं है। ऐसे में समुद्री क्षेत्र में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button