
उत्तराखंड : उत्तराखंड के टिहरी जिले में चंबा-कोटि रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 300 मीटर गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 8 यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा बेहद भयंकर था और सभी यात्री मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे।
स्थानीय SDRF की टीम घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे के बाद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
इस हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बौराड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।









