क्यों भड़की आग, क्या हुआ अंदर और कैसे बचीं जानें?

कानपुर में भीषण हादसे में दुकानदार की मौत

  • Kanpur के दीना मार्केट में सुबह 3:30 बजे लगी आग
  • शॉर्ट सर्किट से शुरू हुआ हादसा, मिनटों में विकराल रूप
  • दुकानदार की जिंदा जलकर मौत, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
  • दमकल की 7 गाड़ियां पहुंचीं, 6 घंटे में आग पर काबू

कानपुर। कानपुर के दीना मार्केट में शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक दुकानदार की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने की शुरुआत अचानक हुई और कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर बनी तीनों दुकानों में आग भड़कते ही ऊपर बने मकान में सो रहे लोग घिर गए।

घटना के समय बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर तीन भाइयों के परिवार के करीब 15 लोग मौजूद थे। आग और धुएं के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल पांच लोगों को तुरंत घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button