यूपी में खाद संकट कानून व्यवस्था के लिये बन सकता है खतरा: अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आशंका जतायी कि उत्तर प्रदेश में खाद की किल्लत कानून व्यवस्था के लिये संकट बन सकती है। अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार का झूठ अब उसके गले की फांस बन रहा है। प्रदेश भर में खाद की किल्लत है और सरकार कह रही है कि पर्याप्त खाद का स्टॉक है, कोई कमी नहीं है जबकि हकीकत में पूरे प्रदेश में किसान परेशान है। कई-कई दिन लाइन में लगने पर भी जब खाद नहीं मिल रही है तो किसान का आक्रोश फूट पड़ रहा है। इससे कानून व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है।

उन्होने कहा कि प्रदेश में जितनी उर्वरक की जरूरत है उतनी आपूर्ति नहीं हो रही है। साधन सहकारी समितियों पर ताले पड़े हुए हैं। खाद की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। अफसरों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत से किसान को खाद नहीं मिल रही है। झांसी से ललितपुर तक खाद के लिए सुबह से शाम तक सड़कों पर किसान डटे रहते हैं। ललितपुर में तो आक्रोशित किसानों ने पुलिस वालों पर ही हमला बोल दिया। फतेहपुर, आगरा, इटावा, जालौन में भी किसान परेशान है। खाद न मिलने से क्षुब्ध किसानों ने आगरा में यमुना में पोइया घाट पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। बाराबंकी में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। सैफई में महिला किसानों ने विरोध जताया। प्रयागराज में खाद के लिए किसानों ने जाम लगाया।

  • Related Posts

    अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

    रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

    Continue reading
    पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *