अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया, जिससे संक्रमितों की संख्या 7,665 बनी हुई है।  केंद्र शासित प्रदेश में इस अवधि में किसी भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। द्वीपसमूह में फिलहाल नौ मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 7,527 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रशासन ने अब तक 6.11 लाख नमूनों की जांच की है।

वहीं, 2.94 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 2.18 लाख लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।
इस बीच, भाजपा नेता विशाल जॉली ने मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण से अपील की है कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से पूर्व की स्थिति वाली यातायात व्यवस्था बहाल की जाए और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों के लिए अंतर-द्वीप यात्रा प्रतिबंध में राहत दी जाए और नौकाओं की संख्या बढ़ाई जाए।

Related Posts

इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading
पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि भारत के साथ मई 2025 में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की मांग बढ़ गई है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *