
- होटल बॉलरूम के बाहर चली गोलियां, अंदर मौजूद थे मेहमान
- हमलावर गिरफ्तार, सीक्रेट सर्विस ने संभाली स्थिति
- गोली लगने के बावजूद सुरक्षाकर्मी सुरक्षित, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी Washington, D.C. में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान शनिवार शाम फायरिंग की घटना सामने आई। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, उनकी पत्नी Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की, जबकि सभी मेहमान अंदर मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती खबरों में उसके मारे जाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में गिरफ्तारी की पुष्टि हुई।
घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद Donald Trump ने मीडिया को संबोधित करते हुए इसे अमेरिका के संविधान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बचाई गई।
उन्होंने बताया कि एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण वह सुरक्षित है। अधिकारियों के अनुसार, हमलावर के पास अत्याधुनिक हथियार था।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे के मकसद और अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।









