कानपुर में होटल कर्मचारी की मौत

पारिवारिक विवाद और धमकी से परेशान होकर जहर खाने का आरोप

  • होटल कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, इलाज के दौरान मौत
  • पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध का मामला आया सामने
  • मामा पर धमकी देने का आरोप, FIR पहले से दर्ज
  • युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, बहन को भेजा

कानपुर। महाराजपुर क्षेत्र में एक होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक ने शनिवार को जहर खा लिया था, जिसके बाद साथियों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान आकाश (23) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के पलैंधा, ईंटगांव का निवासी था और पिछले 6 साल से महाराजपुर स्थित एक होटल में काम कर रहा था।

परिजनों के मुताबिक, युवक के अपनी मामी के साथ पिछले डेढ़ साल से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी होने पर मामा ने उसके खिलाफ काकोरी थाने में FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसके बाद मामा लगातार फोन कर उसे धमका रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

परिजनों ने बताया कि आकाश ने लस्सी में सल्फास मिलाकर आत्महत्या की। उसने इस दौरान वीडियो भी बनाया और अपनी बहन को भेजा था। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के भाई विकास का आरोप है कि मामा अक्सर आकाश को अपने घर बुलाकर शराब पिलाते थे, इसी दौरान उसकी पत्नी से संबंध बन गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button