मारुति सुजुकी का दमदार प्रदर्शन, 52,946 करोड़ की कमाई

₹140 डिविडेंड का ऐलान

  • 52,946 करोड़ रुपए की कुल कमाई
  • मुनाफा 3,659 करोड़, हल्की गिरावट
  • ₹140 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
  • रेवेन्यू में 28.20% की बढ़त

नई दिल्ली। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki India ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की कुल आय 52,946 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 25% अधिक है।

मुनाफे में हल्की गिरावट

कंपनी ने इस तिमाही में 3,659 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया। हालांकि, यह पिछले साल के 3,911 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 6.44% कम रहा है।

 निवेशकों को मिलेगा ₹140 डिविडेंड

मारुति सुजुकी ने अपने शेयरधारकों के लिए 140 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है, जिससे निवेशकों को सीधा लाभ मिलेगा।

 रेवेन्यू में 28% की बढ़ोतरी

कंपनी का रेवेन्यू 28.20% बढ़कर 52,462 करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 40,920 करोड़ रुपए था।

 बिक्री में भी शानदार उछाल

चौथी तिमाही में कंपनी ने कुल 6,76,209 गाड़ियां बेचीं, जो सालाना आधार पर 11.8% ज्यादा है।

  • घरेलू बाजार में बिक्री 3.7% बढ़ी
  • एक्सपोर्ट में 61.3% की बड़ी छलांग
  • 1.37 लाख से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात, जो ऑल-टाइम हाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button