
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के एविएशन सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। देश की प्रमुख एयरलाइंस—Air India, IndiGo और SpiceJet—के संगठन Federation of Indian Airlines (FIA) ने सरकार को चेतावनी दी है कि बढ़ती लागत के चलते ऑपरेशन चलाना मुश्किल हो रहा है।
ईंधन महंगा, बढ़ा 20% तक खर्च
FIA के अनुसार, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेज उछाल से एयरलाइंस का ऑपरेशन कॉस्ट करीब 20% तक बढ़ गया है। इससे कंपनियों पर आर्थिक दबाव काफी बढ़ गया है।
ऑपरेशन बंद करने की नौबत
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कुछ एयरलाइंस अपने विमानों को ग्राउंड करने या उड़ानें कम करने पर विचार कर रही हैं।
जंग का असर, तेल कीमतों में उछाल
United States और Iran के बीच जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 28 फरवरी से अब तक करीब 45.5% की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका सीधा असर ATF की कीमतों पर पड़ा है।
घरेलू उड़ानों को राहत, इंटरनेशनल महंगा
सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए ATF कीमतों में बढ़ोतरी को 25% तक सीमित किया है। इसके चलते अप्रैल में तेल कंपनियों ने घरेलू ATF के दाम करीब 9.2% ही बढ़ाए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लागत में कहीं ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।









