विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में कई विभागों की प्रगति पर चर्चा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

  • किसानों को फसल बीमा और आवास योजनाओं का लाभ दिलाने पर फोकस
  • सड़क निर्माण बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश
  • 108-102 एम्बुलेंस और ट्रामा सेंटर व्यवस्था मजबूत करने की बात
  • जल जीवन मिशन की 571 परियोजनाओं में 212 पूरी

अम्बेडकर नगर में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर पर जोर

बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्मार्ट मीटर का भुगतान होते ही उपभोक्ताओं को तत्काल बिजली कनेक्शन देने की बात कही गई। मीरपुर शेखपुर में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को तय समयसीमा में बदला जा रहा है और फिलहाल कोई लंबित मामला नहीं है। जिले में 9 मोबाइल ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं, जिनका जरूरत के अनुसार उपयोग किया जा रहा है।

किसानों और गरीबों के लिए योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने और जागरूक करने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरी भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी लाभार्थियों को शौचालय योजना से भी जोड़ने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button