
- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि
- ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना को बढ़ावा
- एमएसएमई ऑडिटोरियम व प्लेज पार्क परियोजना पर जोर
अम्बेडकरनगर में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति और जिला व्यापार बंधु समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने की। इसमें उद्योग और व्यापार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाओं में तेजी लाकर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2100 के लक्ष्य के मुकाबले 2204 लाभार्थियों को 916.68 लाख रुपये वितरित किए गए। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2200 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 40 लाभार्थियों को 17.49 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लाभार्थियों को उद्यम स्थापित करने और रोजगार मजबूत करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने को कहा।
‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना को बढ़ावा
बैठक में ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। योजना के अंतर्गत उत्पादों के विपणन, डिजाइन सुधार, गुणवत्ता बढ़ाने और पैकेजिंग के लिए सुविधा केंद्र संचालित किया जा रहा है। तीन नए प्रस्ताव राज्य स्तर पर भेजे गए हैं।









