
- 15 लाख श्रमिकों को 5 लाख का हेल्थ बीमा
- मजदूर दिवस पर सीएम योगी का ऐलान
- ‘काम का दाम’ सुनिश्चित करने पर जोर
Lucknow में मजदूर दिवस के अवसर पर Yogi Adityanath ने श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा की। सरकार ने प्रदेश के 15 लाख श्रमिकों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने का ऐलान किया है।
‘काम किया है तो दाम भी मिलेगा’
सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा—“अगर किसी ने काम कराया है तो उसका भुगतान करना ही होगा। जो काम का दाम नहीं देगा, उसका काम सरकार तमाम करेगी।”
राशन व्यवस्था और कोरोना का जिक्र
सीएम ने कहा कि पहले गरीबों का राशन हड़प लिया जाता था, लेकिन अब 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि उस समय “डबल इंजन सरकार” ही लोगों के साथ खड़ी थी।
श्रमिकों और छात्रों का सम्मान
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित श्रमवीर गौरव सम्मान समारोह में 5 श्रमिकों को टूलकिट (हेलमेट, बैग, टैबलेट) देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही अटल आवासीय विद्यालयों में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को भी टैबलेट वितरित किए गए।
शिक्षकों को भी मिला सम्मान
प्रयागराज और झांसी के अटल आवासीय विद्यालय के हेडमास्टर को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।









