समाधान दिवस में महिला बेहोश

DM के सामने जमीन विवाद रखते-रखते गिरी

  • समाधान दिवस में शिकायत के दौरान महिला बेहोश
  • जमीन विवाद को लेकर थी परेशान
  • DM के सामने रोते-रोते बिगड़ी तबीयत
  • अधिकारियों ने तुरंत पहुंचाई अस्पताल

लखनऊ। लखनऊ में शनिवार को समाधान दिवस के दौरान एक महिला अचानक बेहोश हो गई। सरोजनी नगर तहसील में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंची थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद जैसे ही वह पीछे हटी, उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ी।

DM के सामने बिगड़ी तबीयत

घटना उस समय हुई जब जिलाधिकारी विशाख जी समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। महिला ने अपनी बात रखी और रोने लगी। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

अधिकारियों ने तुरंत महिला को उठाकर कुर्सी पर बैठाया और चेहरे पर पानी छिड़का। होश नहीं आने पर उसे सरकारी वाहन से सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 जमीन विवाद से परेशान थी महिला

बेहोश हुई महिला की पहचान प्रिया यादव (45) के रूप में हुई है, जो सरोजनी नगर के अनौरा गांव की रहने वाली हैं। उनका अपने जेठ के साथ जमीन विवाद चल रहा है, जो तहसील न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि कोर्ट के स्टे के बावजूद जेठ निर्माण करा रहे हैं, जिसे रुकवाने के लिए वह समाधान दिवस में शिकायत करने आई थीं।

 अधिकारियों में मचा हड़कंप

घटना के बाद जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला की मदद की। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button