सिद्धार्थनगर में 60 फीट ऊंची टंकी पर फंसे बच्चों का 16 घंटे बाद रेस्क्यू

एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से बचाई गई जान

  • रील बनाने के दौरान टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे
  • सीढ़ी टूटने से 3 गिरे, 1 की मौत, 2 गंभीर
  • 2 बच्चे 16 घंटे तक टंकी पर फंसे रहे
  • दलदल और बारिश से रेस्क्यू में आई बाधा

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दर्दनाक और रोमांचक घटना सामने आई, जहां 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को करीब 16 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बचाव अभियान में भारतीय वायु सेना की मदद ली गई और हेलिकॉप्टर के जरिए दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को काशीराम आवास कॉलोनी में 5 बच्चे सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के उद्देश्य से पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। उतरते समय अचानक सीढ़ी टूट गई, जिससे 3 बच्चे नीचे गिर गए। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, दो बच्चे किसी तरह लोहे की रॉड पकड़कर लटक गए और धीरे-धीरे दोबारा टंकी पर चढ़ गए। इसके बाद वे लंबे समय तक वहीं फंसे रहे और नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा।

रेस्क्यू में आई बड़ी चुनौतियां
टंकी के आसपास दलदली जमीन होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। प्रशासन ने पहले हाइड्रॉलिक क्रेन मंगाई, लेकिन दलदल की वजह से क्रेन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद मौके पर करीब 150 मीटर लंबी अस्थायी सड़क बनाने का काम शुरू किया गया, जिसमें देर रात तक लगभग 120 मीटर तक काम पूरा भी कर लिया गया था।

हालांकि, रात करीब 3 बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे रेस्क्यू कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा। बच्चों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सेना से मदद मांगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button