पश्चिम बंगाल नतीजों के बीच आसनसोल में हिंसा, TMC और BJP कार्यकर्ता आमने-सामने

मतगणना के दौरान पत्थरबाजी और झड़प, पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। Asansol में मतगणना के दौरान अचानक बवाल और पत्थरबाजी की घटनाओं से इलाके में तनाव फैल गया।

जानकारी के मुताबिक, All India Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पत्थरबाजी भी की गई।

चुनावी माहौल के बीच बढ़ा तनाव

इस घटना के बीच Mamata Banerjee का बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि कई सीटों के नतीजे अभी आना बाकी हैं और मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई, हालांकि इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button