पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार पाल का निधन

सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

अंबेडकरनगर: जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल का सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह संघतिया क्षेत्र के निवासी थे। रविवार को टांडा-बसखारी हाईवे पर पुंथर के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दुर्घटना के बाद लखनऊ रेफर
हादसे के बाद उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ रेफर किया गया। वहां से आगे इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

राजनीति में सक्रिय भूमिका
राम कुमार पाल दो बार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा दो बार प्रदेश सचिव और कई बार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
वह संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं में गिने जाते थे। कार्यकर्ताओं के मुद्दों को उठाने में उनकी भूमिका प्रमुख रही।

अमरौला घाट पर अंतिम संस्कार
उनका अंतिम संस्कार अमरौला घाट पर किया गया। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्थानीय नेताओं, विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। सदरपुर मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button