चीन में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका 21 लोगों की मौत कई घायल

हुनान प्रांत में हादसे के बाद राहत बचाव अभियान तेज राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए

चीन : चीन से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से 21 लोगों की मौत होने का बात कही जा रही है। जबकि 61 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया है। राहत बचाव अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर 500 से अधिक बचाव कर्मियों को तैनात है और खतरे वाले इलाकों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि धमाका इतना बड़ा था कि फैक्ट्री के 3 किलोमीटर के दायरे तक प्रभावित हुआ है। बचाव कर्मी इन इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर अस्थायी कैंपों में शिफ्ट कर रहे हैं।

चीन China के हुनान प्रांत में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

धमाके से मचा हड़कंप

यह विस्फोट लियुयांग क्षेत्र स्थित एक प्रमुख पटाखा निर्माण इकाई में हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई किलोमीटर तक इसका असर महसूस किया गया। कई इमारतों के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं और इलाके में भारी मलबा फैल गया।

राहत और बचाव अभियान जारी

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और अस्थायी शिविर बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button