
अम्बेडकरनगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के घर को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सराय हंकार निवासी इंद्रावती पत्नी सुक्खू मांझी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे इंद्रावती घर पर मौजूद नहीं थीं। इसी दौरान गांव के सोनू, विनोद, सुनील और साजन ने मिलकर उनके करकट से बने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
आरोप है कि घर की दीवारें गिरा दी गईं और करकट तोड़कर अंदर रखा सामान भी नुकसान पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के पहुंचने से पहले दो आरोपी फरार हो गए, जबकि दो को मौके से पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों को थाने ले जाया गया है।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









