
- सपा ने I-PAC से तोड़ा करार
- फंड की कमी बनी मुख्य वजह
- चुनावी कंपनियों पर अखिलेश का तंज
- 2027 चुनाव की रणनीति में बदलाव
लखनऊ। Akhilesh Yadav ने चुनावी रणनीति बनाने वाली कंपनी I-PAC (आई-पैक) के साथ अपना करार समाप्त कर दिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद यह बड़ा फैसला सामने आया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख ने साफ कहा कि अब पार्टी इस कंपनी के साथ काम जारी नहीं रख पाएगी।
फंड की कमी बनी बड़ी वजह
अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ महीनों तक आई-पैक ने सपा के साथ काम किया, लेकिन अब आर्थिक कारणों से यह सहयोग खत्म करना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के पास इतना फंड नहीं है कि वह इस तरह की कंपनियों को भुगतान जारी रख सके।
चुनावी कंपनियों पर तंज
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने चुनावी रणनीति बनाने वाली कंपनियों पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि आजकल अलग-अलग कंपनियां चुनाव जिताने, सर्वे कराने और सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाने का दावा करती हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि सरकार बनवाने का भरोसा हो, तो सूचना विभाग का बड़ा बजट भी उन्हें दिया जा सकता है।
बंगाल चुनाव से जुड़ा है मामला
बताया जा रहा है कि I-PAC पश्चिम बंगाल में Mamata Banerjee की पार्टी के लिए चुनावी कैंपेन संभाल रही थी। यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा ने भी इसी कंपनी को रणनीतिक जिम्मेदारी सौंपी थी।









