
अम्बेडकरनगर के राजेसुलतानपुर स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्षाविद और साहित्यकार डॉ. उदयराज मिश्र के 29वें काव्य संग्रह ‘काव्यांगन’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कई शिक्षाविद और साहित्यकार मौजूद रहे।
संयुक्त रूप से हुआ पुस्तक का लोकार्पण
विमोचन कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कप्तान सिंह के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान डॉ. सुरेश लाल श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी विद्यावती और प्रवक्ता शालिनी पांडेय ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया।
साहित्य और शिक्षा में सक्रिय भूमिका
डॉ. उदयराज मिश्र अब तक 28 काव्य संग्रह प्रकाशित कर चुके हैं। इसके अलावा उनके कई लेख और स्तंभ देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। वे गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही माध्यमिक शिक्षक संघ में पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अयोध्या मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
शिक्षाविदों ने जताई खुशी
पुस्तक के विमोचन पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, वित्त एवं लेखाधिकारी सरिता, जिला समन्वयक जितेंद्र पांडेय सहित कई शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान बताया।









