गुरुग्राम में फिर धंसी सोहना रोड, सुभाष चौक के पास बना 15 फीट गहरा गड्ढा

गुरुग्राम में फिर धंसी सोहना रोड, सुभाष चौक के पास बना 15 फीट गहरा गड्ढा

गुरुग्राम : गुरुग्राम में एक बार फिर सोहना रोड एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सुभाष चौक के पास अचानक सड़क धंसने से करीब 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि गड्ढे के नीचे से सीवरेज का पानी बहता हुआ दिखाई दिया। सामने आई तस्वीरों और वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब सोहना रोड एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना हुई हो। इससे पहले भी कई बार सड़क में बड़े गड्ढे बनने और हिस्से धंसने के मामले सामने आ चुके हैं। हर बार मरम्मत कार्य कर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की गई, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई हो सकती है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद संबंधित एजेंसियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

मरम्मत कार्य शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों और एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल गड्ढे को भरने और सड़क की मरम्मत का काम जारी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के हिस्से में यातायात को नियंत्रित किया है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button