वाराणसी में क्रूज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी

गंगा में गिरकर युवा नेता की मौत

  • क्रूज पर सेल्फी लेते समय गंगा में गिरा युवक
  • रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सुबह मिला शव
  • दोस्तों के साथ काशी घूमने आया था हर्षवर्धन

वाराणसी। वाराणसी में क्रूज पर सेल्फी लेने के दौरान एक युवा नेता गंगा नदी में गिर गए। तेज बहाव और रात के अंधेरे के कारण उन्हें तत्काल नहीं बचाया जा सका। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया और करीब 7 घंटे बाद शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी हर्षवर्धन ठाकुर (27) के रूप में हुई है। वह बीजेपी समर्थित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री थे। घटना के बाद परिवार और साथियों में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, हर्षवर्धन अपने पांच दोस्तों कुशाग्र सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, विपुल कुमार, जीत सिंह और ललित कुमार के साथ काशी घूमने आए थे। सभी लोग बुधवार रात करीब 12:30 बजे गंगा घाट पहुंचे थे। दोस्तों का कहना है कि वे तड़के 3 बजे होने वाली मंगला आरती में शामिल होने वाले थे, इसलिए समय से पहले घाट पर पहुंच गए थे।

दोस्त ललित कुमार के अनुसार, सभी लोग मान घाट पर घूम रहे थे। घाट पर कई क्रूज खड़े थे। इसी दौरान हर्षवर्धन सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए एक क्रूज पर चढ़ गए। उनके दोनों हाथों में मोबाइल फोन थे। उन्होंने एक क्रूज पर वीडियो बनाया और फिर दूसरे क्रूज पर जाने लगे।

इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सीधे गंगा नदी में गिर पड़े। नदी में गिरते ही उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। उनके दोस्तों ने भी शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी।

घाट पर मौजूद गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में छलांग लगाकर तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन रात के अंधेरे और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button