
बिहार : बिहार में Samrat Choudhary सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद नई राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Nishant Kumar की रही, जिन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi और पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar भी मौजूद रहे। मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि वह अपने पिता के सपनों और अधूरे वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
पिता के मार्गदर्शन में करेंगे काम
मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने बिहार की जनता का आभार जताया और कहा कि वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार का हिस्सा बनकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
निशांत ने यह भी कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार ने अपने पिता से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के पैर छुए और भावुक माहौल देखने को मिला। जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री बिहार की राजनीति में नए बदलाव का संकेत मानी जा रही है।









