सहारनपुर में सीएम योगी बोले- ‘फतवों की नहीं

विकास और सुरक्षा की संस्कृति दी’

Yogi Adityanath ने गुरुवार को Saharanpur में 2131 करोड़ रुपए की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास और पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

सीएम योगी ने कहा कि एक समय सहारनपुर फतवों, दंगों और पलायन के लिए जाना जाता था। हर छोटी-बड़ी बात पर फतवे जारी किए जाते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने यहां फतवों की संस्कृति नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एटीएस सेंटर दिया है।

उन्होंने कहा, “अब यहां हमारे कमांडो निगरानी करते हैं। कोई भी देशद्रोही सिर उठाएगा तो उसका काम तमाम तय है।”

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार भाजपा ने वहां सरकार बनाकर सभी राजनीतिक विश्लेषकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को बांटने की राजनीति कर रहे थे, जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जीत साबित करती है कि जनप्रतिनिधि यदि जनता के बीच सक्रिय रहें और विकास कार्य करें, तो सरकार दोबारा बनती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता देश को धोखा देने वाले दलों को सत्ता से बाहर करने में देर नहीं लगाती।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि तीन विभागों में करीब 500 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिनमें सहारनपुर के युवाओं की भी भागीदारी है।

सीएम ने कहा कि अब हर वर्ग के युवाओं को बिना भेदभाव के नौकरी मिल रही है। पहले नियुक्तियों में भेदभाव और भ्रष्टाचार होता था, लेकिन अब पारदर्शिता के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button