आर्मी कमांडर ने देश विरोधी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने का किया आह्वान

श्रीगंगानगर। दक्षिण कमान के कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल जे एस नैण ने जैसलमेर सैन्य स्टेशन का दौरा करते हुए जवानों से देश विरोधी किसी भी तरह की गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आह्वान किया है। श्री नैण ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज रेगिस्तानी क्षेत्र में देश की पश्चिमी सीमाओं की रक्षा करने वाली फॉरमेशनों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उनको विभिन्न सैन्य कार्यवाहियों से अवगत करवाया। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि आर्मी कमांडर ने युद्ध के मैदान के अनिश्चितता भरे वातावरण में अपने मैकेनाइज फॉरमेशन का युद्ध अभ्यास एवं युद्ध क्रियाओं को देखा।सामरिक एवं परिचालन स्तर पर सैन्य अभियानों के संचालन में भविष्य की तकनीकों की उपयोगिता का जायजा लिया।

आर्मी कमांडर ने सभी रैंक के जवानों से आह्वान किया कि हमारे विरोधियों द्वारा किसी भी तरह की अपनाई जाने वाली देश गतिविधियों का वह तोड़ जवाब देने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने पेशेवर रूप से सक्षम रहने का आह्वान किया। भविष्य के युद्ध में लड़ने के लिए लगातार रणनीतिक तकनीकी और संचालन प्रक्रिया विकसित करने पर भी उन्होंने जोर दिया। आर्मी कमांडर ने जैसलमेर सैंड स्टेशन में स्थित इकाइयों का दौरा किया और सैनिकों से बातचीत की।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *