जागरूकता के लिए जल्द निकलेगी साइकिल रैली

लखनऊ। Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (एसजीपीजीआई) के निदेशक R.K. Dhiman गुरुवार को सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील से प्रेरित होकर शुरू की गई है। उनका उद्देश्य संस्थान में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

पद्मश्री सम्मानित प्रो. धीमन ने कहा कि उनका कार्यालय आवास से करीब 600 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसलिए उन्होंने स्वयं साइकिल के उपयोग को अपनाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि अब वह कार्यालय से लेकर ओपीडी तक साइकिल से ही जाएंगे।

जल्द निकलेगी साइकिल रैली

प्रो. धीमन ने जानकारी दी कि संस्थान की ओर से जल्द ही एक साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। इसके जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य लाभ और यातायात प्रदूषण कम करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कर्मचारियों को भी किया जाएगा प्रेरित

उन्होंने कहा कि एसजीपीजीआई परिसर में रहने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले स्टाफ को भी साइकिल से कार्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जहां तक संभव हो, कर्मचारियों को पैदल चलने या साइकिल का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी।

परिसर में बनाए जाएंगे साइकिल स्टैंड

इस पहल को सफल बनाने के लिए संस्थान परिसर के प्रमुख स्थानों पर 7 से 8 साइकिल स्टैंड स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है। प्रशासन का मानना है कि इससे कर्मचारियों और छात्रों में साइकिल उपयोग की आदत को बढ़ावा मिलेगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button