
- भाजपा ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर उठाए सवाल
- संबित पात्रा ने 54 विदेश दौरों का किया दावा
- यात्राओं पर 60 करोड़ खर्च होने का आरोप
नई दिल्ली। Bharatiya Janata Party ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi की विदेश यात्राओं को लेकर गुरुवार को कई सवाल उठाए। पार्टी प्रवक्ता और सांसद Sambit Patra ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि राहुल गांधी ने पिछले 22 वर्षों में 54 विदेश यात्राएं की हैं, जिनमें सितंबर 2025 की कुछ “सीक्रेट यात्राएं” भी शामिल हैं।
संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की हर विदेश यात्रा में 3 से 4 लोग उनके साथ जाते थे और इन यात्राओं पर कुल खर्च लगभग 60 करोड़ रुपये बैठता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हलफनामे के अनुसार पिछले 10 वर्षों में उनकी घोषित आय करीब 11 करोड़ रुपये रही है, ऐसे में सवाल उठता है कि इन यात्राओं का खर्च किसने उठाया और इसकी फंडिंग कहां से हुई।
कांग्रेस ने मोदी की विदेश यात्राओं का दिया जवाब
भाजपा के आरोपों के बाद Indian National Congress ने भी पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi के पिछले 12 वर्षों में 76 देशों के 96 दौरों की सूची जारी की। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई।”
पहले भी लग चुके हैं आरोप
इसी वर्ष जनवरी में भाजपा ने दावा किया था कि राहुल गांधी वियतनाम दौरे पर गए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया था कि वह वहां भारत विरोधी लोगों के मेहमान बनकर देश के खिलाफ बयान देंगे।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Sudhanshu Trivedi ने भी राहुल गांधी पर विदेशों में भारत विरोधी बातें करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने की मांग की थी कि राहुल गांधी को विदेशों में कौन आमंत्रित करता है और इसके पीछे क्या उद्देश्य होते हैं।









