20 मई से 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है।

योजना के तहत आवेदन 20 मई 2026 से 3 जून 2026 तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in और obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

नीलिट मान्यता प्राप्त संस्थाओं से मिलेगा प्रशिक्षण

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा कराया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

16 जून से 10 जुलाई तक फिर खुलेंगे आवेदन

अधिकारियों के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक भी स्वीकार किए जाएंगे।

इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थी जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र, साइबर कैफे और निजी इंटरनेट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

हार्डकॉपी जमा करना अनिवार्य

ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित संस्थाओं को आवेदन की हस्ताक्षरित हार्डकॉपी व आवश्यक दस्तावेजों सहित 4 जून 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय में जमा करनी होगी।

वहीं अभ्यर्थियों को भी अपने आवेदन की हार्डकॉपी 10 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन अंबेडकरनगर में जमा करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button