सड़क हादसे में घायल महिला के लिए पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की जरूरत पर आगे आए जवान

  • घायल महिला के इलाज के लिए तत्काल रक्त की जरूरत
  • एसपी प्राची सिंह के गनर ने किया रक्तदान
  • एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भी आए आगे

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में सड़क दुर्घटना में घायल महिला के इलाज के दौरान तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ने पर पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय दिया। घायल महिला हे0का0 भूपेंद्र सिंह की पत्नी हैं, जिनका ऑपरेशन किया जाना था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के गनर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता और एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात प्रवेश कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।रक्त की जरूरत की जानकारी मिलते ही दोनों पुलिसकर्मी बिना देर किए रक्तदान के लिए आगे आए। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज के ऑपरेशन में मदद मिली। यह घटना पुलिस विभाग के भीतर सेवा और सहयोग की भावना को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button