पराली जलाने के दोषी10 किसानों के राशन कार्ड किये गये निरस्त

झांसी। उत्तर भारत में सर्दियों की शुरूआत के साथ पराली जलाने की घटनाओं से बढ़ रहे प्रदूषण के बीच उत्तर प्रदेश के झांसी प्रशासन ने भी इस ओर कड़ा रूख अपनाते हुए 10 किसानों के राशन कार्ड और तीन के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से शनिवार को दी गयी जानकारी के अनुसार पराली नहीं जलाने को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने और पराली के वैकल्पिक प्रयोग के बारे में भी जानकारी देने के बावजूद कुछ किसान पराली जलाने में लगे हैं। जनपद में विगत एक माह में पराली जलाने की 36 घटनाओं की जानकारी सैटेलाइट से प्राप्त हुई है, जिसमें 15 घटनाओं की पुष्टि हुई है।

साथ ही जिन दोषी व्यक्तियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा रहा था, जिसमें इनकी जांच कराकर अपात्र पाये जाने पर 10 लाभार्थी क्रमशः अमरचन्द्र पुत्र मैथलीशरण सिंह, ग्राम बझेरास्टेट, श्रीलाल पुत्र रामसिंह, ग्राम बझेरा स्टेट एवं कैलाश नारायन पुत्र लालाराम, शाहजहाॅंपुर, अशोक कुमार पुत्र गोपाल, बरल, अजुर्न सिंह पुत्र बृषभान सिंह, समथर, लालता प्रसाद पुत्र नथू, व ढकेली पत्नी नत्थू, चमराइमली, सन्तराम पुत्र रामचरन व बबलू पुत्र रामचरन, पिरौना, राजाराम सिंह पुत्र सोबरन सिंह, बांगरी, शिवपाल सिंह पुत्र सोबरन, बांगरी व महेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश मियांपुर का राशन कार्ड निरस्त करने की संस्तुति की गयी है तथा 03 लाभार्थी क्रमशः अशोक कुमार पुत्र गोपाल, बरल, राजाराम सिंह पुत्र सोबरन सिंह, बांगरी, शिवपाल सिंह पुत्र सोबरन, बांगरी का शस्त्र लाईसेंस निरस्तीकरण कार्रवाई प्रारम्भ की गयी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *