खीरी जिले से बड़ी खबर : कंगना रनौत के खिलाफ भीरा थाने में दी तहरीर, मुंडन कराएंगे शहीद के गांव के लोग

लखीमपुर-खीरी। स्वतंत्रता सेनानी व देश की आजादी के अंतिम शहीद राजनारायण मिश्रा के गांव से उठी आवाज,

कंगना पर देशद्रोह के मुकदमे की मांग को लेकर कल कराएंगे मुंडन।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान से नाराज स्थानीय कवि ने भीरा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पड़रिया तुला निवासी दीपक पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि अभिनेत्री कंगना ने एक कार्यक्रम में देश की आजादी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। उनके इस बयान से असंख्य शहीदों, क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान हुआ है। इस बयान से देशभक्त नागरिक आहत हैं।

पांडे ने कंगना पर देशद्रोह की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। पांडे ने बताया कि अगर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करेगी तो वह अदालत में 156 (3) सीआरपीसी के तहत अर्जी डालेंगे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *