देश में द्वैष फैलाने वाली पर तत्काल राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हो – शिमला भारती

अम्बेडकरनगर। विगत दिनों पद्मश्री से सम्मानित की गयी कंगना रनौत ने 1947 में मिली आजादी को भिक्षा में मिली आजादी बताकर देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षों और बलिदान का अपमान किया है उक्त बाते महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शिमला भारती ने कही। उन्होंने कहा देश की आजादी के लिए तमाम देश भक्तो और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने लगभग 150 वर्षों तक संघर्ष करके लाखों देश भक्तों के शहीद होने के बाद 15 अगस्त 1947 को देश गुलामी की जंजीर से मुक्त हुआ और अंग्रेजों को देश छोडकर जाना पड़ा।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू” और सुखीलाल वर्मा ने कहा देश की आजादी और तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करने वाली पर तत्काल राजद्रोह का मुकदमा करते हुए गिरफ्तार किया जाये।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा और ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी “बंटी” ने कहा कंगना रनौत से तत्काल पद्मश्री सम्मान वापस लेकर जेल भेजा जाये।

आज महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शिमला भारती के नेतृत्व में अकबरपुर कोतवाली में कंगना रनौत पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र देने वाले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, गुलाम रसूल छोटू, रवीश शुक्ला, विशाल वर्मा, आदित्य नारायण तिवारी “बंटी”, रामजी वर्मा, सविता वर्मा, गिरिजा देवी, रीतेश तिवारी, आशुतोष मिश्र, यशोदा, तारा देवी, उदय आदि कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन करते हुए तहरीर दिया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *