लापता शिवा कसौधन के पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

अंबेडकरनगर। मामला जनपद अंबेडकरनगर मुख्यालय का रहस्यमय ढंग से लापता हुए 11.11. 2021 की रात से रहस्यमय ढंग से लापता हुए रात्रि 10:30 बजे शिवा कसौधन निवासी लोहा मंडी शहजादपुर घर पर बता कर गया था कि मैं अपने दोस्त यश जायसवाल, निलेश वर्मा, अर्पित उर्फ लकी के साथ साई प्लाजा जा रहा हूँ परन्तु लड़का सुबह तक नहीं आया तो सुबह परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। दोस्त व नाते-रिश्तेदारों के यहां मोबाइल कर पता लगाने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों ने बताया कि उसके दोस्तों से पूछा तो बताने से इनकार कर दिए। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी व थाना कोतवाली अकबरपुर में दिनांक 12:11 2021 को लिखित रूप से दिया। थाना प्रभारी ने 4 लोगों को थाने पर बैठा रखे है. परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है, लेकिन इस सफलता ने पुलिस की कार्यशैली की भी पोल खोल दी है। लापता के परिजन लगातार पुलिस से मदद मिलने की उम्मीद में अकबरपुर थाना का चक्कर लगा रहे है, लेकिन पुलिस से अपेक्षित मदद नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह से वार्ता करने के पश्चात बताया गया कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button