
अम्बेडकरनगर। समाजसेवी बरकत अली ने अपना जन्मदिन सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। शुक्रवार को उन्होंने जिला अस्पताल अकबरपुर के ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान उनके मित्र और शुभचिंतक भी मौजूद रहे।
रक्तदान के बाद ब्लड बैंक परिसर में जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बरकत अली ने साथियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण भी किया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बरकत अली और उनके साथियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान और वृक्षारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देकर बरकत अली ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी अनिल मणि त्रिपाठी, मेडिकल ऑफिसर रवि विक्रम, ब्लड बैंक कर्मचारी वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र पांडे उर्फ ज्ञानी, परम फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी, युवा नेता तालिब खान, मोहम्मद सईम, सुनील यादव, फागु, समाजसेवी नितेश यादव, रजनीश कुमार, आलोक कुमार, बृजेश राजभर और जितेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।









