महोबा: अमृत महोत्सव रैली का जनपद न्यायाधीश ने हरीझंडी दिखाकर किया रवाना

सुभाष अग्रवाल ब्यूरो चीफ महोबा
महोबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनजागरूकता कार्यक्रमों में से रविवार के रोज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर महोबा से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया एवं अनाथ आश्रम में भी कार्यक्रम किया गया।
प्रभातफेरी का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया।रैली में जनपद न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया एवं जनमानस को यह संदेश देने का प्रयास किया कि उनके अधिकार क्या है? एवं उन्हें सरकार द्वारा समय समय पर जारी किए गए योजनाओं का लाभ हो सके एवं कोई भी आमजन न्याय से वंचित न रहे तथा उन्हें मिले।
जनपद न्यायाधीश श्री सिंह द्वारा जनपद न्यायालय परिसर से रैली को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए लोगों को जागरूक किया गया। रैली के दौरान जनपद न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान।अपर जिला जज राजीव पालीवाल, अपर जिला जज द्वीतीय श्रीमती संदीपा यादव,अपर जिला जज पॉक्सो कोर्ट संतोष यादव, अपर जिला जज एफ टी सी 2016 अवनीश कुमार राय,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका चौधरी, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती अर्पणा राठौर,सहित समस्त न्यायिक अधिकारी व जिला अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भारत विशाल शुक्ला एवं वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री नेहा चंसौरिया मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button