- हार की समीक्षा रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
- सोशल मीडिया पोस्ट और पत्रों की भी होगी जांच
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी नेतृत्व ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला कार्यकारिणी के साथ दतिया जिले के सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागीय इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय हार की समीक्षा के लिए गठित विशेष समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, चुनाव के दौरान वायरल हुए सोशल मीडिया पोस्ट और पत्रों की भी समीक्षा की जाएगी। ऐसे पोस्ट और पत्र साझा करने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनके राजनीतिक संबंधों की जांच की जाएगी।
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को फ्रॉड मामले में तीन साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार भाजपा को पराजित किया, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने यह कार्रवाई की है।









