बाराबंकी में जर्जर दीवार गिरी, भाई-बहन की मौत

मदरसा जाते समय 100 साल पुरानी दीवार ढही, तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल।

  • मदरसा जाते समय हुआ हादसा
  • भाई-बहन की दर्दनाक मौत
  • तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल
  • जर्जर दीवार पर उठे सवाल

 बाराबंकीबाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मदरसा पढ़ने जा रहे पांच बच्चों पर करीब 100 साल पुरानी जर्जर ईंट की दीवार गिर गई। हादसे में दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो बच्चों की गई जान

हादसा दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में हुआ। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय हुजैफा और उसकी 14 वर्षीय बहन हाजरा बानो के रूप में हुई है। दोनों मदरसा खानका अबू अहमदिया के छात्र थे।

तीन बच्चों का इलाज जारी

हादसे में परिवार के तीन अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पिता का छलका दर्द

मृत बच्चों के पिता मुस्लिम ने बताया कि दोनों बच्चे मदरसा पढ़ने जा रहे थे, तभी अचानक जर्जर दीवार गिर गई। उन्होंने कहा कि दीवार काफी पुरानी थी और कई दिनों से एक ओर झुकी हुई थी। हादसे में उनके दोनों बच्चों की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button